{"_id":"634afe9c5fd1bb336e4c8266","slug":"hathras-beaten-up-in-a-procession-three-people-injured-in-stone-pelting-sikandhra-rahu-news-ali3027376157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बरात में ले जाकर की मारपीट, पथराव में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बरात में ले जाकर की मारपीट, पथराव में तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला मटकोटा में शनिवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान छतों से पथराव चालू हो गया। पथराव होते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दौड़ाया तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण की कोतवाली में तहरीर नहीं आई थी।
शनिवार को मोहल्ले में लड़के की बरात शनिवार को बाहर गई थी। बरात में मोहल्ले के दो लड़कों को पीट कर घायल कर दिया। रविवार को जब पीड़ित के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो वहां विवाद के बाद मारपीट चालू हो गई। इधर, दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। एक पक्ष अपने घर की छत पर चढ़ गया तथा नीचे खड़े लोगों पर पथराव चालू कर दिया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई।
ईंटों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पथराव से तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया। प्रकरण को लेकर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भले ही किसी ने तहरीर नहीं दी है लेकिन इस प्रकार का मामला क्षम्य नहीं है उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद