फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bank, electricity, LIC and postal workers demonstrated against the policies of the Center

हाथरस : केंद्र की नीतियों के खिलाफ बैंक, बिजली, एलआईसी व डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bank, electricity, LIC and postal workers demonstrated against the policies of the Center
हड़ताल कर प्रदर्शन करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कई कामगार संगठनों के आह्वान पर सोमवार को बैंक कर्मियों के अलावा एलआईसी, बिजली, डाकघर सहित कई विभागों के कर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने हड़ताल के पहले दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई।
आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अन्य कर्मियों से भी मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अलीगढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप रहे। प्रदर्शन के बाद बैंक के सभी कर्मचारी उन बैंकों में गए जहां बैंक खुली थी। कर्मचारियों ने इन बैंकों में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार और आईबीए को कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना था कि यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पांच दिवसीय बैंकिंग पूरी तरह लागू करने, पेंशन अपग्रेडशन, पेंशन नियमों में सुधार, स्टाफ वेलफेयर स्कीमों में सुधार करने, दिव्यांग कर्मचारियों के वाहन भत्तों में सुधार करने, बैंकों में व्यावसायिक घंटे सामान करने, भूतपूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का स्पष्टीकरण की मांगों को सरकार पूरी करे।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू के जिला अध्यक्ष बीके शर्मा संयुक्त मंत्री यतेश गर्ग ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों के लिए वेतन निर्धारण के संबंध में स्पष्टीकरण लंबित है। पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन योजना में सुधार एवं अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने प्रदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, उमाशंकर जैन, जीके शर्मा, अमन कुमार, नन्नू मल, अशोक शर्मा, पुष्पेंद्र जैन, रमाकांत, शंकरलाल, किशन गोपाल, सुरेश चंद, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, विकास दुबे, महेश चंद्र, मोना रानी, प्रमोद कुमार आदि थे।
कार्य से विरत होकर एलआईसी कर्मियों ने भी किया प्रदर्शन
एलआईसी कार्यालय पर ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसियेशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दौरान कार्य से विरत रहे। शाखा कार्यालय पर कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राहुल सिंह, उमेश गुप्ता, महेश वर्मा, मुकेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पंकज सारस्वत, मुकंद मित्तल, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, प्रदीप अग्निहोत्री, प्रेमप्रकाश शर्मा आदि थे।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एसडीओ पवन वर्मा, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव, राजाबाबू सारस्वत, विनोद तोमर, जीपी गुप्ता, विनोद तोमर आदि मौजूद थे। वहीं, शहर के मुख्य डाकघर में दो दिवसीय हड़ताल के तहत कर्मी कार्य से विरत रहे। मुख्य डाकघर के मुख्य गेट पर कर्मियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed