फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayush and Unani doctors on strike in protest against the action

हाथरस : कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर रहे आयुष व यूनानी चिकित्सक

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayush and Unani doctors on strike in protest against the action
छापा मारी के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने सोमवार को बीएएमएस और बीयूएमएस चिकित्सकों के क्लीनिक एवं नर्सिंग होम पर की गई छापामार कार्रवाई के विरोध में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आयुष चिकित्सकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। चिकित्सक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस कारण पूरे दिन मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। चिकित्सकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधी।
वक्ताओं ने कहा कि सभी बीएएमएस और बीयूएमएस चिकित्सक नियमानुसार अपनी पैथी में ही चिकित्सा कार्य कर रहे हैं। जहां एलोपैथिक पद्धति में इलाज किया जा रहा है, वहां पहले से ही एलोपैथिक चिकित्सक की व्यवस्था है। एलोपैथिक चिकित्सक द्वारा अपनी पद्धति में ही इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। यदि प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं आता है तो चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और अपनी समस्याओं के निराकरण और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों के काम न करने के कारण पूरे दिन मरीज परेशान घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध दर्ज कराने वालों में डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. ललित प्रताप बघेल, डॉ. पवन कुमार कचौरा, डॉ. विजय प्रकाश गुप्ता, डॉ. अजीम खान पुरदिलनगर, डॉ. अंशुल सोनी, डॉ. अरविंद सारस्वत, डॉ. राकेश कुमार, डॉ.

नसीम अहमद, डॉ. जाहिद हुसैन, आसिम अंसारी, डॉ. सीपी शर्मा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. यतेंद्र कुमार, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. अरविंद पाराशर, डॉ. रामप्रकाश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed