फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awareness is very important to avoid cancer

हाथरस : केंसर से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Awareness is very important to avoid cancer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों में भय पैदा हो जाता है। यह एक ऐसी जानलेवा और गंभीर बीमारी है, जिससे सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है। यह बीमारी पूरे विश्व में फैल चुकी है। इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक मरीज आए हैं। इसकी रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल चार फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार का कहना है कि वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक तीन साल के लिए मनाए जा रहे विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘मैं हूं और मैं रहूंगा’ (आई एम एंड आई विल)’ रखा गया है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। इससे बचाव के लिए इसके विभिन्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। कैंसर के कई प्रकार ऐसे होते हैं, जिनका बहुत देर में पता चलता है, जिससे इलाज में देरी होती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कैंसर के कुछ लक्षण
-स्तन या शरीर के किसी अन्य भाग में कड़ापन या गांठ।
-एक नया तिल या मौजूदा तिल में परिवर्तन।
-कोई खराश, जो ठीक नहीं हो पाती।
-स्वर बैठना या खांसी न हटना।
-खाने के बाद असुविधा महसूस करना।
-निगलने के समय कठिनाई होना।
-वजन में बिना किसी कारण के वृद्धि या कमी।
-असामान्य रक्त स्राव या डिस्चार्ज।
-कमजोर लगना या बहुत थकावट महसूस करना।
कैंसर के खतरे को कम करने के तरीके
-तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करें।
-कम वसा वाला भोजन करें तथा सब्जी, फलों और समूचे अनाजों का उपयोग अधिक करें।
-नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed