फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Audio of oxygen cylinder asking for 25 thousand rupees went viral

हाथरस : ऑक्सीजन सिलिंडर के 25 हजार रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल

Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Audio of oxygen cylinder asking for 25 thousand rupees went viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कालाबाजारी भी चरम पर है। अलीगढ़ रोड स्थित एक ऑक्सीजन गैस एजेंसी संचालक पर एक सिलिंडर के 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले की जांच करने एसडीएम सदर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली अलीगढ़ रोड स्थित एजेंसी पर पहुंचीं। यहां उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर के 25 हजार रुपये मांगे जाने और स्टॉक के बारे में जानकारी ली।
शहर के मधुगढ़ी वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपक कुमार की पत्नी ममता देवी की कई दिनों से तबियत खराब है। अलीगढ़-आगरा के अस्पतालों भी उनका इलाज कराया गया है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें अलीगढ़ व आगरा में भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक की पत्नी को जिला अस्पताल में भी भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके चलते ममता देवी के पति दीपक कुमार ने अलीगढ़ रोड स्थित चौहान ऑक्सीजन एजेंसी से ऑक्सीजन का सिलिंडर मांगा। पहला सिलिंडर उन्हें 1200 रुपये, दूसरा सिलिंडर छह हजार रुपये में दिया गया। जब वह फिर से तीसरा सिलिंडर लेने के लिए चौहान ऑक्सीजन एजेंसी पहुंचे तो एक सिलिंडर की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात ऑडियो में ऑक्सीजन सप्लायर साफ-साफ कह रहा है कि उसके पास केवल दो सिलिंडर बचे हैं। इनकी कीमत 50 हजार रुपये है। लेना है तो लो नहीं तो उनके पास दूसरा ग्राहक तैयार है। दीपक और ऑक्सीजन सप्लायर के बीच फोन पर हुए वार्तालाप का ऑडियो जब वायरल हुआ तो एसडीएम सदर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के साथ अलीगढ़ रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने इस ऑक्सीजन गैस एजेंसी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पूछताछ की। यहां के बाद वह लेबर कॉलोनी स्थित एजेंसी संचालक के आवास पर पहुंचीं। यहां पर मिले एक व्यक्ति सिलिंडरों के स्टॉक व बाजार में सप्लाई किए गए सिलिंडरों का ब्योरा मांगा। यह ब्योरा देने में मौके पर मौजूद व्यक्ति हिचकिचा रहा था।

कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग तेजी से बढ़ गई है। हमें जानकारी मिली थी कि चौहान गैस एजेंसी पर सिलिंडर ज्यादा कीमत में बेचे जा रहे हैं। शिकायत मिली थी कि एक सिलिंडर के लिए 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसके दृष्टिगत स्थनीय निरीक्षण किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रही बात जिला अस्पताल में बीमार महिला को भर्ती किए जाने की तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
-अंजली गंगवार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed