फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attempt to steal jewelery from Police Inspector's house

हाथरस : पुलिस इंस्पेक्टर के घर से आभूषण चोरी का प्रयास

Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Attempt to steal jewelery from Police Inspector's house
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्थानीय लहरा रोड स्थित वसुंधरापुरम कॉलोनी में भागवत कथा का न्योता देने घुसे पांच युवकों ने एक पुलिस निरीक्षक के घर से मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया। मौके पर यह पांचों युवक पकड़े गए और पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर थाने आ गई। इनसे देर रात तक पूछताछ जारी थी।
आगरा में तैनात एक पुलिस निरीक्षक का निवास यहां वसुंधरापुरम कॉलोनी में है। बुधवार की देर शाम को पांच युवक उनके घर में भागवत कथा का न्योता देने के बहाने घुस गए। इस दौरान एक युवक ने घर के अंदर से ही मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस युवक पर परिवार के लोगों की नजर पड़ गई और उसे व उसके साथी को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हाथरस गेट थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई और इन युवकों को थाने ले आई। देर रात तक इनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed