फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ATO's wife to undergo health test, Health Department called

हाथरस: एटीओ की पत्नी का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने बुलाया

Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: ATO's wife to undergo health test, Health Department called
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कारोना की दहशत बनी हुई है। कलेक्टे्रट में तैनात एक अफसर को खांसी आने पर विभागीय उच्चधिकारियों की सिफारिश पर मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । इस मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रारंभिक जांच में शरीर का तापमान तो ठीक पाया गया। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अफसर की पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए कहा है। टीम ने उक्त अधिकारी से अपनी पत्नी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाने की बात कही है क्योंकि उक्त अधिकारी की पत्नी पिछले दिनों अमेरिका से वापस लौटीं थी। इसके बाद उक्त अधिकारी को खांसी की शिकायत हुई थी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेंद्र कुमार ने एटीओ के पद पर तैनात हरीशंकर जैन को एक पत्र जारी करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। एटीओ हरीशंकर जैन अलीगढ़ में सासनी गेट पर रहते हैं। पत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एटीओ से कहा था कि उन्हें यह मालूम हुआ है उनकी पत्नी हाल में ही अमेरिका से वापस लौटी हैं। आपको सर्दी, जुकाम की शिकायत है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और तब तक अवकाश पर रहें।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सीएमओ हाथरस से लेकर उनके समक्ष प्रस्तुत करें। इस पत्र के क्रम में एटीओ ने जिला अस्पताल में पहुंच अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रारंभिक जांच में शरीर का तापमान तो ठीक पाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी पत्नी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया है। उनकी पत्नी के स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एटीओ का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। अब चिकित्सकों ने एटीओ की पत्नी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया है। पत्नी के स्वास्थय परीक्षण के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed