फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: At 12 o'clock in the night, the atmosphere resonated with the sound of bell, alligator and conch

हाथरस : रात के 12 बजते ही घंटा, घड़ियाल व शंख की ध्वनि से गूंजा वातावरण

Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: At 12 o'clock in the night, the atmosphere resonated with the sound of bell, alligator and conch
परशुराम कॉलोनी में हिंडोले में झूलते बाल कृष्ण का नन्हा स्वरूप। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की जैसे गीतों और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति रस के भजनों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव पूरे जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। मंदिरों में बज रही घंटियों और घरों में आरती से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो था, लोग खुशी से झूम रहे थे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी चलाई और आरती की। देर रात तक नगर के श्रीराम मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही बृज की द्वार देहरी भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगी नजर आई। महिला-पुरुषों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिन भर कृष्ण भक्ति गीत संगीत की यहां धूम रही। बाजार में पर्व को लेकर अल सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कान्हा के शृंगार की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे मुन्ने बच्चे बने कृष्ण और राधा
अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए बाजारों से पीले व हरे रंग के पोशाक खरीदे। बच्चों को श्री कृष्ण और राधा के स्वरूपों में सजाया गया। बच्चे भी श्री कृष्ण की पोशाक पहनकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। इन बाल स्वरूपों के दर्शनों के लिए भी लोग लालायित रहे।

राजनगर नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में सजी बाल कृष्ण व राधा के स्वरूपों की झांकी।

राजनगर नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में सजी बाल कृष्ण व राधा के स्वरूपों की झांकी।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed