{"_id":"5f259e3a8ebc3e9f65618629","slug":"hathras-arrived-in-ayodhya-and-gifted-water-to-the-bush-hathras-news-ali2401708123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अयोध्या पहुंच झाड़ी जी का जल व न्यौछावर राशि की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अयोध्या पहुंच झाड़ी जी का जल व न्यौछावर राशि की भेंट
विज्ञापन
हाथरस: राम मंदिर निर्माण के व्यवस्था प्रमुख को झाड़ी जी का जल व 51 हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपत?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन व निर्माण के लिए कोटा (राजस्थान) के बल्लभकुल पुष्टिमार्गीय शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्रीबड़े मथुरेश मंदिर से पदाधिकारियों द्वारा दिया गया झाड़ी जी का पवित्र जल और 51 हजार रुपये की न्योछावर राशि का चेक व प्रसाद जिले के आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण प्रमुख के सुपुर्द कर दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन के जिला सह-संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा, विहिप के विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय, जिला सह मंत्री नरेंद्र सिंह, राहुल कौशिक, कैलाश वार्ष्णेय ने यह भेंट मंदिर प्रमुख के सुपुर्द की।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व धर्माचार संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, मंदिर निर्माण के व्यवस्था प्रमुख दीनानाथ शर्मा, बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। गायत्री आश्रम कोटा की पवित्र रज भी विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी द्वारा भेंट की गई।