{"_id":"5f9efb9b8ebc3e9bfd3f88ab","slug":"hathras-arrears-may-fall-on-defaulters-in-mandi-hathras-news-ali247768971","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंडी में बकायेदार लाइसेंसधारकों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंडी में बकायेदार लाइसेंसधारकों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति में दुकान करने वाले कई आढ़तियों पर बकाया है। इन पर मंडी प्रशासन की ओर से कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बीते दिनों तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद अब बाकी बकायेदारों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो गई है। बकाया की सूची के साथ इनकी फाइलों को खंगाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में करीब 200 ऐसी दुकानें हैं, जिन पर लाखों रुपये का बकाया चल रहा है। वर्तमान में चूंकि 46 तरह की फल व सब्जियां कर के दायरे से बाहर हो गई हैं। इस कारण मंडी का राजस्व और कम हो गया है। अब मंडी प्रशासन पुराने बकाया को वसूलकर राजस्व की पूर्ति करने में जुटा है।
अब कई फर्मों की फाइलों को खंगाला जा रहा है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि फर्मों पर बकाये का आंकलन किया जा रहा है। इन फर्मों को जल्द ही बकाया जमा कराने के लिए समय दिया जाएगा। हीलाहवाली बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।