{"_id":"616091db8ebc3e05eb2a1f4a","slug":"hathras-arrangement-of-vehicles-to-bring-crowd-to-jayant-s-meeting-sadabad-news-ali2752556197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जयंत की सभा में भीड़ लाने के लिए की वाहनों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जयंत की सभा में भीड़ लाने के लिए की वाहनों की व्यवस्था
विज्ञापन
हाथरस : जयंत की सभा को लेकर हुई राष्ट्रीय लोकदल की बैठक को संबोधित करते पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप ?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। बैठक में 13 अक्तूबर को रालोद के आशीर्वाद पथ अभियान के तहत सादाबाद के छाबी मियां बाग में होने वाली रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी कुलदीप उज्जवल ने कहा कि जनसभा अनुशासनात्मक तरीके से आयोजित की जाएगी। दो मंच तैयार किए जाएंगे। जयंत चौधरी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनसभा को सादाबाद में संबोधित करेंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों से वार्ता की और जनसभा को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यभार भी सौंपा। बृजक्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि रालोद मुखिया चौधरी जयंत की जनसभा को लेकर सादाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में लोग उत्साहित हैं।
बैठक में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, किसान नेता गिरेंद्र चौधरी, पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने बताया कि जयंत की सभा को एतिहासिक बनाने के लिए पूरे जिले में लोगों को गांव गांव से लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। हर जगह वाहनों के आवागमन की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिपं सदस्य सुआ पहलवान, भूरा पहलवान, प्रदीप चौधरी, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी,बहादुर सिंह, बहादुर सिंह एडवोकेट, कुंजिल सिंह एडवोकेट, देवेंद्र चौधरी, आशीष ठेंनुआ, हर्ष चौधरी, शिव कुमार चौधरी, सुमित चौधरी, रवेंद्र चौधरी, नंदकिशोर, महेंद्र सिंह धनगर, बहादुर सिंह, कर्मवीर सिंह छोटे, सनेहीलाल, प्रशांत चौधरी एडवोकेट, बृजेश चौधरी, मनोज कुमार, श्यामवीर सिंह, यादवेंद्र बघेल, वियोग चौधरी, भूरा पहलवान वनगढ़,चंद्रेश चौधरी, नंदकिशोर आदि थे।