{"_id":"637fae6e9813ea169a4c8e6e","slug":"hathras-army-stopped-the-work-of-digging-drain-on-mathura-road-hathras-news-ali3055115133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेना ने रुकवाया मथुरा रोड पर नाला खोदाई का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेना ने रुकवाया मथुरा रोड पर नाला खोदाई का कार्य
विज्ञापन
हाथरस : मथुरा रोड पर खोदा गया नाला, जिसकी खोदाई सेना ने रुकवा दी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेना ने शहर के मथुरा रोड पर बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। अब नगर पालिका प्रशासन को यहां सेना से अनुमति लेनी होगी, तब इस नाले का निर्माण फिर से शुरू होगा।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस समय मथुरा रोड ओढपुरा पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी से जब खोदाई कराई जा रही तो मथुरा छावनी के सेना के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल गई। आनन-फानन रात्रि में मथुरा छावनी से एक टीम आई और इस खोदाई को रुकवा दिया।
मथुरा छावनी से बरेली छावनी तक सेना की भूमिगत केबल डली गई हैं और यह खोदाई उसी पर की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सेना ने इस काम को रुकवा दिया है। इस मामले में नगर पालिका में कार्यवाहक जेई महेश सारस्वत का कहना है कि सेना की भूमिगत केबल होने की जानकारी मिली है। मथुरा छावनी से आई एक टीम ने इस काम को रुकवा दिया है। अब वहां से अनुमति के लिए पत्र भेजा जा रहा है। संवाद