फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Area 250 hot spots in Palhawat, 250 meters from infected cancer victim's house

हाथरस: पल्हावत में संक्रमित कैंसर पीड़ित के घर से 250 मीटर का एरिया हॉट स्पॉट

Fri, 19 Jun 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Area 250 hot spots in Palhawat, 250 meters from infected cancer victim's house
सादाबाद: गांव पल्हावत में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद परिवार वालों को लेने पहुंची स्वास्थ्य व? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पल्हावत में बुधवार की देर शाम एक कैंसर पीड़ित मरीज के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा गांव में संक्रमित के घर से 250 मीटर के एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गांव की गली-मोहल्लों में बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग कर रास्तों को लॉक कर दिया गया। यह हर तरह की आवाजाही और किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी गई। एसडीएम राजेश कुमार और एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने भी गांव का दौरा किया और हॉट स्पॉट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गांव में बैरिकेडिंग कराने के साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज भी कराया गया। एसडीएम ने बताया कि गांव पल्हावत में संक्रमित 73 वर्षीय कैंसर पीड़ित वृद्ध के घर से 250 मीटर परिधि के अंतर्गत क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में समस्त प्रकार की गतिविधियां अग्रिम आदेशों तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इस एरिया में आवश्यक सेवाओं से संबंधित जैसे दवा, खाद्यान्न आदि दुकानों को प्रात: 09:00 से शाम 08:00 बजे तक दी जाने वाली छूट को अग्रिम आदेशों तक वापस लिया गया है।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं दवा, खाद्यान्न, फल, दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की है कि हॉट स्पॉट एरिया में लोग घरों से बाहर नहीं निकलेें। बेवजह नहीं घूमें। यदि ऐसा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अग्रिम आदेशों तक हॉट स्पॉट के नियम लागू रहेंगे। एसडीएम के भ्रमण के दौरान आरआई देवीशरण शर्मा, सचिव रविंद्र चौधरी, ऋषि शर्मा, लेखपाल महावीर, जय चौधरी, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच परिजनों को भेजा गया क्वारंटीन सेंटर
सादाबाद। स्वास्थ्य महकमे की टीम भी वृहस्पितवार को गांव पल्हावत पहुंची और वहां से संक्रमित कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय वृद्ध के के बेटे, पत्नी, पुत्रवधू और दो बेटियों सहित कुल पांच लोगों को को कोटाकपूरा स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा। इससे पहले कई लोगों को टीम ने होम क्वारंटीन भी किया था और संक्रमित को मेरठ भेजा गया था। टीम में जुगेंद्र सिंह यादव, प्रेमपाल शर्मा और सीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed