{"_id":"633495059ebbd02bd2181b63","slug":"hathras-appointment-letters-given-to-1031-candidates-in-employment-fair-hathras-news-ali301453570","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
सार
शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश रंजन, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू ने बिहारी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहली बार जॉब देखने आया हूं, मार्केटिंग की जॉब की तलाश है।इस तरह के अवसर युवाओं को रोजगार तलाश में काफी मददगार रहते हैं। पहली बार में ही ऑफर लेटर मिल चुका है, आगे डॉक्यूमेंटेशन के बाद ट्रेनिंग मिलेगी।सोफिया, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
हाथरस : दून पब्लिक स्कूल में लगे रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र देते सदर विधायक अंजुला म?
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दून पब्लिक स्कूल में जिला सेवायोजन कार्यालय, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, राजकीय आईटीआई एवं उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 1031 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश रंजन, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू ने बिहारी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा व शासन के प्रयासों से इस प्रकार के अनवरत रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
विधायक सिकंदराराऊ ने कहा कि रोजगार न होने से युवा गलत रास्तों को अपनाता है। कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रगति का रास्ता खोला गया है। डीएम ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दूरभाष के माध्यम से 17000 युवाओं को अवगत कराया गया है। जिन युवाओं का आज मेले में चयन किया गया है, वह अवश्य ज्वाइन करें। मेले में कुल 42 औद्योगिक अधिष्ठान व नियोक्ताओं ने प्रतिभाग किया। 35 कंपनियों ने ऑफ लाइन और सात कंपनियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
मेले में 3012 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 1031 युवाओं का चयन किया गया। संचालन जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी चतुर सिंह द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव आदि मौजूद थे।
पहली बार जॉब देखने आया हूं, मार्केटिंग की जॉब की तलाश है।इस तरह के अवसर युवाओं को रोजगार तलाश में काफी मददगार रहते हैं। इंटरव्यू करने की प्रैक्टिस भी हो जाती है।
लवकुश , गुमानपुर।
रोजगार मेले के माध्यम से पहली बार नौकरी की तलाश में आई हूं। अच्छा अनुभव रहा है। पहली बार में ही ऑफर लेटर मिल चुका है, आगे डॉक्यूमेंटेशन के बाद ट्रेनिंग मिलेगी।
सोफिया, सिकंदराराऊ।
नौकरी की तलाश में आई थी, नौकरी का ऑफर लेटर मिल गया है। इस रोजगार मेले के जरिए आसानी से ऑफर लेटर मिल गया। वरना कई ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते। इस तरह के अवसर लड़कियों को मिलते रहने चाहिए।
संध्या, सिकंदराराऊ।
इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।नौकरी तलाशने व नौकरी के विकल्प चुनने के लिए ऐसे कार्यक्रम अच्छा अवसर प्रदान करते हैं।
नव्या, हाथरस।