{"_id":"63275f1d577df04a640ada8d","slug":"hathras-applicants-of-cm-award-will-be-verified-by-gram-panchayats-hathras-news-ali300670032","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएम पुरस्कार की आवेदनकर्ता ग्राम पंचायतों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएम पुरस्कार की आवेदनकर्ता ग्राम पंचायतों का होगा सत्यापन
सार
इन ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायतों में हुए कार्य, ग्राम पंचायत की आमदनी का स्रोत सहित अन्य आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।शासन के निर्देश पर नौ सितंबर तक जिले की 74 ग्राम पंचायतों ने इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किए थे। विभाग की ओर से विकास खंड वार डाटा तैयार किया गया है। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम में आकर ग्राम पंचायतों में उसी कार्य का दोबारा भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने वाली जिले की 70 ग्राम पंचायतों का जल्द ही भौतिक सत्यापन होगा। पंचायतराज विभाग की ओर से भौतिक सत्यापन के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीमें संबंधित ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन के सापेक्ष हुए कार्यों का सत्यापन करेंगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार के तहत इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए निधि दी जाती है। इन ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायतों में हुए कार्य, ग्राम पंचायत की आमदनी का स्रोत सहित अन्य आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।
शासन के निर्देश पर नौ सितंबर तक जिले की 74 ग्राम पंचायतों ने इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किए थे। इन सभी आवेदन कर्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। विभाग की ओर से विकास खंड वार डाटा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से ब्लॉक वार सत्यापन के लिए टीमें बनाई जा रही हैं, जिससे आवेदन के दौरान फीड किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा सके। टीमों की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायतों का शासन स्तर पर भेजे जाने के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम में आकर ग्राम पंचायतों में उसी कार्य का दोबारा भौतिक सत्यापन करेंगी। संवाद