फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Apples stopped due to farmers' protests

हाथरस: किसानों के प्रदर्शन के चलते रुकी सेब की आवक

Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Apples stopped due to farmers' protests
हाथरस: बाजार में बिकता सेब। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण जिले में सेब की आवक प्रभावित हो गई है। हाथरस में दिल्ली और आगरा की मंडियों से सेब आता है। कश्मीर से स्थानीय मंडियों में आने वाली गाड़ियां प्रदर्शन के चलते रास्ते में खड़ी हो गई हैं। इस कारण सेब की आवक बाधित हो गई है, जिससे बागान मालिक व आढ़तिया काफी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि एक तो कश्मीर में इन दिनों बर्फवारी की शुरुआत हो गई है। इस कारण सामान का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाकी कसर नए कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे मार्ग अवरुद्ध है। इस कारण हरियाणा और पंजाब सीमा को गाड़ियां पार नहीं कर सकी है। यही वजह है कि सेब दिल्ली और आगरा की मंडियों में नहीं आ पा रहा है। बागान मालिकों व आढ़तियों को वहां से आने वाले सेब के खराब होने का डर सता रहा है। इन दिनों बाजार में कश्मीरी सेब 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो के भाव बिक रहा है।
विज्ञापन

इन-दिनों कश्मीर में एक तो बर्फवारी हो रही है। फिर किसान आंदोलन के चलते सेब की आवक प्रभावित हो गई है। हमारे यहां आगरा और दिल्ली की मंडी से सेब आता है। वहां आवक प्रभावित होने से यहां भी सेब नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तौसिफ, फल आढ़तिया
सर्दियों में सेब खाने से काफी फायदा है। सेब खांसी में ज्यादा फायदा करता है। इन-दिनों बाजार में अच्छी क्वालिटी का सेब नहीं आ रहा है। इस कारण सेब खरीदने में इधर उधर घूमना पड़ रहा है।
-कुलदीप ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed