{"_id":"60a013858ebc3e47792b8f4b","slug":"hathras-appeal-to-all-the-people-of-the-society-to-live-in-joint-family-hathras-news-ali263193252","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : समाज के सभी लोगों से संयुक्त परिवार में रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : समाज के सभी लोगों से संयुक्त परिवार में रहने की अपील
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा विश्व परिवार दिवस पर पारिवारिक सहभोज का आयोजन किया गया। वहीं, पॉजिटीबिलिटी अनलिमिटेड व्याख्यान माला के समापन कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के उद्बोधन को स्वयंसेवकों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम से पूरे परिवार के साथ देखा। जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने बताया कि परिवार ही समाज की वह पहली इकाई है, जो हमें संस्कार, सुरक्षा, सहयोग और शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से संयुक्त परिवार में रहने का आग्रह किया।
विश्व परिवार दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने निराश्रित जीवों को भोजन, घर की स्वच्छता, धार्मिक साहित्यों का अध्ययन, परिवार के साथ चर्चा आदि कार्य किए। आदर्श हिंदू परिवार पर ऑनलाइन व्याख्यान हुआ जिसमें परिवार के महत्व को बताया गया। इसके बाद रात्रि 8 बजे परिवार के साथ भोजन मंत्र के साथ सहभोज किया। संगठन मंत्री विद्या भारती ख्यालीराम ने परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला।