फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anti-corona vaccine gives protection, how to fear it

हाथरस : कोरोना रोधी टीके से होती है सुरक्षा, इससे डर कैसा

Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anti-corona vaccine gives protection, how to fear it
हाथरस : सीएमओ कार्यालय पर टीका लगवाता किशोर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों में कोरोना रोधी टीका लगवाने को लेकर काफी उत्सुकता है। तभी तो वह बिना किसी डर के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर खुशी-खुशी टीका लगवा रहे हैं। टीके को लेकर किसी तरह का डर या संशय भी उनके चेहरे या हाव-भाव में दिखाई नहीं देता। उनके उत्साह का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वह दूसरों को भी बिना किसी संकोच के टीका लगवाने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
जो टीका हमें सुरक्षा दे रहा है, उससे डरने की क्या जरूरत है। अपने पापा के साथ केंद्र पर जाकर टीका लगवाकर आया हूं। दूसरों से भी टीका लगवाने के लिए कह रहा हूं, ताकि सभी कोरोना से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

-यशवीर
कोरोना काल के कारण पहले ही पढ़ाई का काफी नुकसान हो गया है, इसलिए टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं और कोरोना के कारण पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने का भी प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वंश
शुरू में तो कोरोना का टीका लगवाने में डर लगा था, लेकिन अब टीका लगने के बाद सारा डर दूर हो गया है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे हमें डरने की जरूरत नहीं है।
-गौरांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed