{"_id":"5e03b4a88ebc3e87d0130583","slug":"hathras-another-stone-pelter-sent-to-jail-in-a-ruckus-sikandhra-rahu-news-ali2223791163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बवाल में एक और पत्थरबाज भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बवाल में एक और पत्थरबाज भेजा जेल
विज्ञापन
हाथरस: बवाल के बाद गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पर मंत्रणा करते एएसपी, सीओ।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
पत्थरबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार
नागरिकता कानून के विरोध में जुलूस रोकने पर हुए बवाल में गिरफ्तारी
एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, पुरदिलनगर में फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकले जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को एक आरोपी को फोटो के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ डॉ. राजीव कुमार के साथ पुलिस फोर्स ने कस्बा पुरदिलनगर में फ्लैग मार्च भी किया और लोगों को यह अहसास दिलाने की कोशिश की कि वह हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी कर रहे कई लोगों के फोटो बनवा लिए गए हैं। उसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को सीएए के विरोध में निकल रहे जुलूस को रोकने पर सिकंदराराऊ में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने हालात संभालने के लिए हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने इस बवाल की वीडियोग्राफी भी कराई थी, जिसके आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार उसकी पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है।
अब पुलिस ने बुधवार को नगर निवासी फजल अली बेग पुत्र राशिद अली बेग को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी पुलिस पर पत्थर फेंक रहा था। कई लोगों के पत्थर फेंकते हुए पुलिस ने फोटो बनवाए हैं, उसके आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सूची तैयार कर ली गई है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि सूची के आधार पर घरों पर दबिश दी गई तो अधिकांश लोग घर से गायब मिले। इससे इतना तो साबित होता है कि ये लोग उत्पातियों में ही शामिल थे।