फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry ex-MLA sat on dharna for not getting transformer for tube well

हाथरस : नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक धरने पर बैठे

Thu, 01 Sep 2022 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry ex-MLA sat on dharna for not getting transformer for tube well
हाथरस : धरने पर बैठे पूर्व विधायक अमर सिंह यादव। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रिश्तेदार को ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर पूर्व विधायक का गुस्सा फूट गया। इससे आक्रोशित पूर्व विधायक अमर सिंह यादव बृहस्पतिवार को ओढ़पुरा बिजली स्टोर के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सिंचाई न हो पाने के कारण फसल सूख रही है। देर शाम विभागीय अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर पूर्व विधायक को धरने से उठा दिया।
सपा के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के किसी रिश्तेदार ने नलकूप कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया। लेकिन अभी तक उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं मिला। जिससे धान की फसल सूख रही है। पूर्व विधायक का कहना था कि गिनौली गांव के एक व्यक्ति का नंबर बाद में आना था, उसे ट्रांसफार्मर दे दिया गया। उसका नलकूप भी चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में डीएम को भी अवगत करा दिया। मामले में एसडीओ स्टोर का कहना था कि सभी किसानों को बारी बारी से ट्रांसफार्मर दिए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर आने के साथ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed