फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry BJP leaders begin their morale

हाथरस : नाराज भाजपा नेताओं का मान मनौव्वल शुरू

Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry BJP leaders begin their morale
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेताओं को जहां पार्टी प्रत्याशी मनाने में जुटे हैं। वहीं सपा व कांग्रेस के नेता भी टिकट से वंचित नेताओं की नब्ज टटोल रहे हैं और इनमें संभावनाएं तलाश रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अभी जिले में विस चुनाव को लेकर नामांकन शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में कुछ असंतुष्ट नेता ऐन वक्त पर पाला बदल सकते हैं।
शुक्रवार को भाजपा ने हाथरस में प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। भाजपा ने सादाबाद सीट से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राना और हाथरस सदर सीट से आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में हर सीट से 20-25 तक दावेदार थे और सभी ताल ठोक रहे थे लेकिन टिकट की घोषणा होने के बाद बाकी दावेदार सन्न रह गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो टिकट न मिलने से ये भाजपा नेता असंतुष्ट हैं। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशियों व उनके मैनेजरों ने इन नेताओं को संतुष्ट करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी व उनके मैनेजर इन्हें मनाने में जुटे हैं। पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी इसमें जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभी तक सपा और कांग्रेस ने जिले में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सपा-रालोद गठबंधन को जिले में दो हाथरस और सिकंदराराऊ पर अपने उम्मीदवार घोषित करने हैं तो कांग्रेस तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के असंतुष्ट नेताओं से इन दलों के नेता भी संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन नेताओं पर यह दल डोरे डाल रहे हैं और इनमें संभावनाएं तलाश कर रहे हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि कई नेता चुनाव से पहले खेमे बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed