फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger flared up after getting remains of cow dynasty

हाथरस : गोवंश के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश

Wed, 02 Jun 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger flared up after getting remains of cow dynasty
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वायरलेस पर सूचना के बाद जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से गड्ढे खोदवाकर अवशेषों को खेत व नाले की पटरी के पास दफन करा दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के अलावा राजनेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में नाले की पटरी के पास अस्थायी गोशाला है। यह गोशाला प्रशासन द्वारा तैयार कराई गई थी। बुधवार की सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए खेतों में गए तो उन्होंने देखा कि गोशाला के निकट स्थित बाजरे के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं। वहीं नाले के पास भी ऐसा ही कुछ नजारा ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पूरा पुलिस महकमा सतर्क हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए और पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार कानून व्यवस्था न बिगड़े। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मीडिया सेल के माध्यम से प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि सुबह करीब आठ बजे थाना चंदपा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई के समीप रजबहे पर तीन गोवंश के अवशेष पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल क्षेत्राधिकारी सादाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक चंदपा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले में थाना चंदपा में मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed