फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger erupted over removal of ex-servicemen from power office, fueled

हाथरस: बिजली कार्यालय से पूर्व सैनिकों को हटाने पर फूटा गुस्सा, हुई नोंकझोंक

Wed, 01 Jul 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger erupted over removal of ex-servicemen from power office, fueled
हाथरस: एसई को अपनी समस्याएं बताते पूर्व सैनिक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सब स्टेशनों पर बिजली कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती है। इन सैनिकों को बिजली महकमे द्वारा हटाया जा रहा है। मंगलवार को काफी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व सैनिक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। इन पूर्व सैनिकों का कहना था कि वह इतना लिखकर दे दें कि पूर्व सैनिकों से कोई आपत्ति नहीं है। पूरे प्रदेश में सैनिक कल्याण निगम का टेंडर हो गया है।
इसके तहत उनको काम पर रखा जाना चाहिए। एसई ने लिखकर देने से इंकार कर दिया। इस पर पूर्व सैनिकों व एसई के बीच नोकझोंक हुई। पूर्व सैनिकों ने इस संबंध में डीएम से भी मुलाकात की। डीएम ने इस इस संदर्भ में बात करने का आश्वासन दिया। एसई ने तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विष्णु कुमार ठकुरेला का कहना है कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम को पूरे उत्तर प्रदेश में रखने के लिए टेंडर हो गया है। सभी जिलों के अफसरों ने यह लिखकर दे दिया है कि पूर्व सैनिकों के कार्य से कोई आपत्ति नहीं है। यहां एसई लिखकर नहीं दे रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि एसई ने तीन दिन का समय आला अफसरों से बात करने के लिए मांगा है। इस मामले में डीएम को अवगत कराया गया है। ओढ़पुरा पहुंचने वालों में अनिल कुमार, खजान सिंह, दिगंबर सिंह, शिवकुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक नहीं हुआ निदान तो करेंगे भूख हड़ताल
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विष्णु कुमार का कहना है कि अधीक्षण अभियंता ने तीन दिन का समय मांगा है। यदि तीन दिन मे समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे। जिलेभर में करीब 119 भूतपूर्व सैनिक कार्य कर रहे हैं।

--------
हमारे यहां 66 बिजलीघर हैं। सभी बिजलीघरों पर तीन तीन पूर्व सैनिक कार्य कर रहे हैं। पूर्व सैनिक ये कह रहे हैं कि उनको हटाओ मत। एमडी ऑफिस से दूसरी एजेंसी को टेेंडर हो गया है। कुछ जिलों के लिए यह आदेश हो गया है कि जो सैनिक काम कर रहे हैं, वह करते रहेंगे। जो ठीक काम नहीं कर रहा है, उनको परफॉर्मेंस के आधार पर हटाया जाए।
-हरीमोहन अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed