फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger erupted over not arresting accused, jammed

हाथरस: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 26 Dec 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger erupted over not arresting accused, jammed
हाथरस: आगरा रोड स्थित घास मंडी में चौकी के सामने जाम लगाकर बैठे एक परिवार के महिला व पुरूषों को उठा - फोटो : HATHRAS
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
विज्ञापन

नवींपुर खुर्द में दो माह पहले जानलेवा हमले के आरोपियों की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी से भड़का आक्रोश
पीड़ित पक्ष ने आगरा रोड पर लगाया जाम, पुलिस से तीखी नोक-झोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मारपीट और जानलेवा हमले के एक मामले में दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने बुधवार की शाम को आगरा रोड पर सादाबाद गेट पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। इन लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं व बच्चे सड़क पर लेट गए। कुछ युवक अर्द्धनग्न होकर सड़क पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस से इनकी तीखी नोक-झोंक भी हुई। कुछ महिलाएं पुलिस से न्याय दिलाने की मांग भी करती दिखी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जैसे-तैसे जाम खुलवाया तब कहीं जाकर एक घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवींपुर खुर्द में 17 अक्तूबर 2019 को मारपीट हुई थी। इमें संजय, टिंकू, विमल, कमल पुत्रगण राकेश, अनीता पत्नी संजय के साथ घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप सत्यप्रकाश, भगवान सिंह पुत्रगण लेखराज सिंह, भारती पुत्र जुगेंद्र, सागर व सनी पुत्रगण सूरजपाल और लकी पुत्र नानकचंद्र पर लगा था। यहां पर हुई मारपीट में कई लोगों को काफी गंभीर चोटें आईं थी।
विज्ञापन

इसे लेकर 18 अक्तूबर 2019 को आरोपियों के खिलाफ बबलू पुत्र राकेश निवासी नवीपुर खुर्द की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 308 में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए पीड़ित पक्ष के लोग बुधवार की देर शाम करीब सात बजे सड़क पर उतर आए। सादाबाद गेट पुलिस चौकी के सामने आगरा रोड पर महिलाएं व बच्चे बैठ गए। कुछ लोग सड़क पर लेट भी गए और कड़ाके की ठंड में पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अर्द्दनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग करने लगे। जाम लगाने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होते ही कोतवाल प्रवेश राणा मौके पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों को समझाने बुझाने लगे। इस दौरान पुलिस की आक्रोशित लोगों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। काफी देर बाद गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की बात के आश्वासन पर शांत हुए और सड़क से हटे। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग इन लोगों द्वारा की जा रही है। डॉक्टरी रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed