{"_id":"6014579e8ebc3e08ba6b8791","slug":"hathras-anger-erupted-over-death-of-young-man-kotwali-ghera-jam-jammed-hasayan-news-ali254954726","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, कोतवाली घेरी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, कोतवाली घेरी, लगाया जाम
विज्ञापन
हाथरस : मृतक के परिजनों को समझातीं एसडीएम अंजलि गंगवार और सीओ सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम भी लगा दिया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर दूसरे पक्ष के लोगों से साठगांठ के आरोप लगाए और उनको तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। ग्रामीणों की थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण युवक के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।
गौरतलब है कि गांव बनवारीपुर में दो दिन पहले मंगलवार की शाम को करीब छह बजे दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार को गांव जगदेवपुर के रहने वाले दूसरे पक्ष के युवक के परिवार के सदस्यों ने गांव बनवारीपुर निवासी चंद्रप्रताप सिंह उर्फ लोचू और उनके पुत्र राजप्रताप सिंह को उस समय पकड़ लिया, जब वह अपने खेत की तरफ जा रहे थे।
आरोपी इनको गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद इन लोगों ने मारपीट कर चंद्रप्रताप सिंह उर्फ लोचू को घायल कर दिया और छोड़कर भाग गए। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चंद्रप्रताप उर्फ लोचू को घायल अवस्था में उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से उसको उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को चंद्रप्रताप उर्फ लोचू की मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंद्रप्रताप का शव गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर कोतवाली पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह को हटाने की मांग करने लगे। सीओ सुरेंद्र सिंह व एसडीएम अंजलि गंगवार भी मौके पर पहुंच गईं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एहितयातन हाथरस जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव और सिकंदराराऊ कोतवाल प्रवेश राणा को भी पुलिस बल के साथ वहां बुलवा लिया गया।
ग्रामीण डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सीओ सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की वीडियो कॉल के जरिये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से बातचीत कराई। एसडीएम ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण मान गए। मृतक चंद्रप्रताप के पुत्र ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह और इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सात व्यक्तियों को नामजद कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम व पुलिस बल के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।