फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anganwadi center running in the house, the service of the worker will be terminated

हाथरस : घर में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता की होगी सेवा समाप्त

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anganwadi center running in the house, the service of the worker will be terminated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना शहरी के वार्ड संख्या 14 में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति की संस्तुति तत्कालीन बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी (सीडीपीओ) ने की है। निरीक्षण के दौरान इस आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन निर्धारित की जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में होता पाया गया। निरीक्षण करने गए सीडीपीओ ने खुद के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया है।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता गुरुमीत सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ केंद्र संचालन व राशन वितरण के दुरुपयोग के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत पर तत्कालीन सीडीपीओ राहुल वर्मा ने केंद्र पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी द्वारा केंद्र का संचालन बिना अनुमति के मनमाने ढंग से अपने घर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने अपनी आख्या में कहा है कि पूर्व में जब इस केंद्र का निरीक्षण गया था तो इनके केंद्र का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोज कुमारी के साथ पूर्व की भांति एक कमरे में होता मिला। निरीक्षण के दौरान जब यह कार्यकर्ता कई बार केंद्र पर अनुपस्थित मिलीं तो उन्हें कार्यालय से जारी अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जवाब में उन्होंने अवगत कराया कि उनका केंद्र अब उनके घर पर संचालित होता है, जबकि घर पर केंद्र का संचालन नहीं किया जा सकता। जांच में जब घर पर केंद्र संचालन का स्थल देखा गया तो वहां घर के बरामदे में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसी स्थल को केंद्र संचालन का स्थल बताया गया। घर के बाहर केंद्र के संचालन से संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।

केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा की कोई सामग्री भी नहीं थी, जिससे बच्चों को पढ़ाया जा सकता हो। सीडीपीओ ने कहा कि इनके बेटे द्वारा जांच में बार-बार बाधा उत्पन्न की गई। इस कारण बिना पूर्ण जांच किए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वहां से निकलकर भागना पड़ा। जांच आख्या में कहा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। कार्यकर्ता को केंद्र के संचालन के स्थल का कुछ अता-पता नहीं है। इस मामले में सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र ज्ञानगढ़ बगीची वार्ड संख्या 11 की कार्यकर्ता की मानदेय सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर डीपीओ को आख्या भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed