फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras and sasni mandi will be reconstruct

किसानों को लुभाने के लिए हाथरस व सासनी मंडी का होगा कायाकल्प

Mon, 01 Mar 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
hathras and sasni mandi will be reconstruct
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

किसानों को लुभाने के लिए हाथरस व सासनी मंडी का कायाकल्प होगा। मंडी में आने वाले किसानों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मंडी हाईटेक करने पर पूरा जोर है। वर्तमान में 35 लाख रुपये की लागत से हाथरस मंडी में काम चल रहा है। चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। इसके अलावा सासनी मंडी में भी दो करोड़ की लागत से जल निकासी सुचारू करने का काम होगा।
केंद्र सरकार ने 64 तरह की फल सब्जियों को मंडी से कर मुक्त कर दिया है। मंडी का शुल्क भी एक प्रतिशत कर दिया है। अब आढ़ती व किसान बाहर दुकान खोल रहे हैं। मंडी में आने वाले दिनों में अन्नदाता की संख्या में गिरावट न आए। इसके लिए मंडियों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वर्तमान में मंडी समिति में बाउंड्री बॉल, शौचालय, चबूतरों का निर्माण, टिनशेड आदि को 35 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी चेक पोस्ट, गेट धर्मकांटा, कार्यालय आदि को आधुनिक करने के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव मंडी मुख्यालय को भेजा गया है। वहीं सासनी मंडी में कई सालों से जलभराव की समस्या है। सासनी मंडी में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए दो करोड़ का बजट पास हो गया है। बजट के जरिये मंडी परिसर में नालों का निर्माण, फर्श आदि को ऊंचा उठाने के साथ किसानों के लिए शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 35 करोड़ रुपये की लागत से गेट, टिनशेड, बाउंड्री बॉल आदि का काम कराया जा रहा है। चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। मंडी हाईटेक बनाने पर पूरा जोर है। सासनी मंडी में दो करोड़ रुपये की लागत से जलभराव आदि की समस्या को दूर करने का काम जल्द शुरू होगा। - यशपाल सिंह मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed