फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: An old man who went for a walk dies after being hit by a truck

हाथरस : टहलने निकले वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Sat, 30 Apr 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: An old man who went for a walk dies after being hit by a truck
हाथरस : मृतक मुंशीलाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की सुबह टहलने निकले वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां परिवार के लोग भी आ गए और गुस्सा जताने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाया और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपूरा निवासी 80 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र सुंदर लाल शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले। वह अपने घर से सिकंदराराऊ जाने वाले मार्ग की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे आ रहा ट्रक उनको टक्कर मारता हुआ चला गया। घटना को देख रहे लोगों ने शोर मचा दिया, जिसको सुनकर परिजन आ गए। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed