फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amrit Festival of Independence celebrated in schools and colleges

हाथरस : स्कूल-कॉलेजों में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Sat, 13 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Amrit Festival of Independence celebrated in schools and colleges
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के स्कूल-कॉलेजों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देश के आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
बागला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘आजादी के 75 वर्ष : उपलब्धियां एवं चुनौतियां’ रहा। शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य ने कहा कि हमारी आजादी के आंदोलन का गौरवशाली अतीत रहा है। संचालन डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी ने किया। इस पावन दिवस की सार्थकता को परिलक्षित करते हुए दांडी मार्च से लेकर संपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी एवं अन्य महापुरुषों के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. सुनंदा महाजन ने राष्ट्रीय चेतना से परिपूर्ण एक राष्ट्रभक्ति गीत के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया और सकारात्मकता के साथ स्वतंत्रता को बनाए रखने की प्रेरणा दी। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा स्वतंत्रता के बाद भारत के सभी क्षेत्रों में हुई उन्नति पर प्रकाश डाला। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर रावल ने स्वतंत्रता से पूर्व महात्मा गांधी द्वारा किए गए कार्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस की इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। अत: सभी स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि इसकी समृद्धि और आन-बान को बनाए रखें। एनएसएस की इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि देश सर्वोपरि होना चाहिए, न कि धर्म। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पप्पू चौधरी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।

गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि बीएससी प्रथम, द्वितीय स्थान कृतिका पाठक, बीएससी द्वितीय, तृतीय स्थान संध्या गोस्वामी बीएससी द्वितीय वर्ष और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बबली, द्वितीय स्थान संतोष सिसौदिया और तृतीय स्थान पंकज पौनिया ने प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. कौशलेश सिंह, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश कुमार वाणिज्य, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रीती वर्मा वाणिज्य, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कुलप्रकाश, ईशांत शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, बृजकिशोर, हेमंत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed