फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amchur and turmeric powder turned out to be harmful to health

हाथरस : अमचूर व हल्दी पाउडर निकला स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Thu, 24 Jun 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Amchur and turmeric powder turned out to be harmful to health
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की फैक्टरी से लिए गए हल्दी पाउडर, आमचूर और धनियां पाउडर की जांच रिपोर्ट सही नहीं आई है। इन तीन सैंपलों में से दो सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तो एक सैंपल की रिपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं है। जिसे लेकर अब विभाग फर्म स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अब केवल मंडल के अधिकारियों की रिपोर्ट आने का विभाग को इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अनूप वार्ष्णेय की लाला का नगला स्थित मसाले की फर्म पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एसडीएम सदर के साथ मिलकर पिछले साल माह दिसंबर में छापेमारी की थी। जिसमें फर्म पर तमाम अनियमिताएं मिलीं थीं। यहां से हल्दी पाउडर, आमचूर, और धनिया पाउडर का सैंपल लिया गया था। जिसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया था। ये सैंपल बदले का मामला भी काफी उठा। जिसके बाद डाक विभाग के लोग भी शक के दायरे में आ गए थे। जिसे लेकर इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस व विभागीय जांच भी चल रही है। अब ऐसे में नमूनों की जांच रिपोर्ट भी आ गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर की जांच रिपोर्ट अद्योमानक व असुरक्षित आई है। इसके अलावा आमचूर के सैंपल की रिपोर्ट अद्योमानक आई है। संबंधित फर्म के खिलाफ केस दायर किए जाने की तैयारी चल रही है। मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed