{"_id":"62af6da71c92b1344730b87a","slug":"hathras-amar-ujala-honored-the-toppers-of-the-up-board-exam-sadabad-news-ali2942604191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अमर उजाला ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अमर उजाला ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का सम्मान
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा सम्मानित किए गए हाईस्कूल के टॉपर हरेंद्र परिजनों के साथ। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव झगरार निवासी हरेंद्र सिंह ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 552 अंकों के साथ टॉप करके यूपी की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है, जबकि नगला चौधरी निवासी बल्देव सिंह ने 436 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने दोनों मेधावियों के गांव पहुंचकर दोनों का बुके भेंटकर सम्मान किया। अमर उजाला ने इन होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
टॉपर हरेंद्र के घर के सामने हो जाता है जलभराव
सादाबाद। किसान मदन मोहन के बेटे हरेंद्र सिंह ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। हरेंद्र की कामयाबी से मां कमलेश देवी और भाई गदगद हैं। हरेंद्र ने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए उन्होंने 14 से 15 घंटे तक पढ़ाई की और वह सिविल सेवा के जरिये देश की सेवा करना चाहते हैं। हरेंद्र ने बताया कि बारिश के दिनों में उनके घर के सामने 300 मीटर के रास्ते पर जलभराव हो जाता है, जिससे घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। हरेंद्र के पिता मदन मोहन सिंह ने बताया कि जलभराव के चलते खेत पर मकान बनाकर रह रहे हैं। रास्ता और नाली निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की है, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। संवाद
टॉपर के गांव में पीने योग्य नहीं है पानी
सादाबाद। वैसे तो क्षेत्र में कई गांव और पंचायतें खारे पानी की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले बल्देव सिंह का गांव नगला चौधरी भी खारे पानी की समस्या से परेशान है। बल्देव ने बताया कि पीने और अन्य प्रयोग के लिए पानी कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। कई वर्षों से गांव में खारे पानी की समस्या है। वह पढ़ाई के लिए आठ किलोमीटर साइकिल चलाकर गांव महावतपुर के एसके गौतम इंटर कॉलेज में जाते थे। पिता के कामकाज में भी वह सहयोग करते थे। उनके घर के सामने कच्चा रास्ता है। इसका जिक्र करते हुए बल्देव ने बताया कि इसे पक्का कराने के लिए उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है, लेकिन आज तक किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। गांव के तमाम लोग आकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्हें यह सफलता माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन से मिली है। आगे भी वह कड़ी मेहनत कर सिविल सेवा के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। संवाद