{"_id":"627c025017bac0076b26ef2e","slug":"hathras-amar-ujala-campaign-principal-is-aware-about-vaccination-hathras-news-ali291319344","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अमर उजाला अभियान : प्रधानाचार्य कर रहे टीकाकरण के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अमर उजाला अभियान : प्रधानाचार्य कर रहे टीकाकरण के लिए जागरूक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भी बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। इस कारण टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग 12 साल से ऊपर के बच्चों को टीका लगा रहा। पांच साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी टीका जल्द आने वाला है।
जिले में 18 साल से ऊपर के सभी बच्चों का टीकाकरण हो चुका है, जबकि 15 से 17 आयु वर्ग के बीच के 101 फीसदी किशोरों को टीका लग चुका है। जनप्रतिनिधि भी बच्चों का टीकाकारण कराने के लिए अभिभावकों से अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूल के 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। इसे लेकर प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक अभिभावकों को जागरूक करने में लगे हैं। उन्हें कोरोना रोधी टीके के फायदे बता रहे हैं।
जागरूकता से ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। टीकाकरण के अतिरिक्त इससे बचाव का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का हर संभव सहयोग किया जा रहा है। हर अभिभावक को जागरुक कर रहे हैं कि वह अपने बच्चों को टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
-डॉ. राजेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य बागला इंटर कॉलेज
----
कोरोना की रोकथाम के लिए कॉलेज की छात्राओं का टीकाकरण कराया गया है। इसके अतिरिक्त कॉलेज में हेल्प डेस्क के माध्यम से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को टीकाकरण और बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-अर्शी अजीज, प्रधानाचार्या साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल परसारा।
कोरोना महामारी से जंग में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग किया जा रहा है। कॉलेज के छात्रों का टीकाकरण कराया गया है। समय-समय पर छात्रों की मदद से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पांच से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी होने की बात कही जा रही है। हम उसमें भी सहयोग करेंगे।
-सरिता देवी, प्रधानाचार्य सेठ हरचनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस।
महामारी ने पूरे देश को प्रभावित किया है। इस महामारी से जंग केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं लड़ रहा है। शिक्षा विभाग को भी बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में भविष्य के खतरों को देखते हुए सभी का कोरोना रोधी टीकाकरण जरूरी है। कॉलेज के विद्यार्थियों की मदद से सभी को जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. प्रतिका शर्मा, प्रधानाचार्या, श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज हाथरस।
कोरोना जागरूकता और टीकाकरण अभियान में शिक्षा विभाग का पूरा सहयोग मिल रहा है। कॉलेजों में लगने वाले शिविरों में प्रधानाचार्यों के साथ ही शिक्षक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि जिले में टीकाकरण की स्थिति बेहतर हुई है।
-डॉ. एएस वशिष्ठ, सीएमओ हाथरस