{"_id":"635823b48dffb8240268a3a7","slug":"hathras-alleged-assault-firing-while-buying-fireworks-hathras-news-ali303364881","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आतिशबाजी खरीदने के दौरान मारपीट, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आतिशबाजी खरीदने के दौरान मारपीट, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला कॉलेज में मैदान में पटाखे खरीदने आए युवकों की एक दुकानदार से भिड़ंत हो गई। हाथापाई के बाद जमकर हंगामा हुआ। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने आ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के बागला कॉलेज के मैदान में पटाखों की दुकानें लगी हुई हैं। यहां शहर के एक इलाके के रहने वाले तीन चार युवक एक दुकान पर पटाखे लेने पहुंचे। दुकानदार से युवकों ने साढ़े छह हजार रुपये के पटाखे लिए। आरोप है कि युवक दुकानदार को साढ़े छह हजार रुपये के बदले 2400 रुपये देने लगे। दुकानदार ने रुपये कम होने की बात कही। इस बात को लेकर दुकानदार व युवकों के बीच कहासुनी हो गई।
काफी हंगामा व मारपीट हुई। आरोप है कि इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकानदार ने युवकों पर मारपीट करने और गल्ले से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए फायरिंग करने की बात कही। युवकों ने भी दुकानदार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। संवाद