फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All the pilgrimage places are at your feet, O Gurudev, salute at your feet...

हाथरस : सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में...

Sat, 24 Jul 2021 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All the pilgrimage places are at your feet, O Gurudev, salute at your feet...
हाथरस : गुरु पूर्णिमा पर धर्माचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी से आशीर्वाद लेता भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर शनिवार को शहर में गुरु पूजन की धूम रही। शहर में कई विद्वानों के यहां सुबह से ही शिष्यों का आना शुरू हो गया। शिष्यों ने परंपरा के तहत अपने गुरुओं के माथे पर तिलक कर उनकी पूजा की। गुरुओं ने शिष्यों को टीका लगाकर और कलावा बांधकर आशीर्वाद दिया। शहर के मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव की धूम रही।
शहर की बिछुआ गली स्थित भास्कर भवन पर शिष्यों का सुबह से आना शुरू हो गया। शिष्यों ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। टीका लगाकर शुभ आशीर्वाद लिया। कोरोना काल के चलते जूम एप की मदद से बाहर के शिष्यों ने चरण वंदना की। इससे पूर्व ऑनलाइन अभिषेक कार्यक्रम हुआ। शाम को गुरु और शिष्य के बीच संबध पर ऑनलाइन कथा का आयोजन हुआ। बल्लभ जी के सानिध्य में ऑनलाइन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, गंगा शरण मैदा वाले, दिलीप पोद्दार, अनिल सारस्वत, उमेश चंद्र वार्ष्णेय, प्रदीप उपाध्याय, हरी बाबा, अनूप अग्रवाल, नन्नूमल गुप्ता, प्रेम वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय आदि रहे। डॉ. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में श्रीकृष्ण गोशाला रोड स्थित हरी सत्संग भवन में गुरु पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशनस्वरूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, पूजा वर्मा, सुमित वर्मा, डौली माहौर, वासुदेव माहौर, डॉ. यूएस गौड़, डॉ. हमीद खान मैंडू, मनोज अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, अमित जैन, आरती जैन, पूनम सोनी, मनोज उपाध्याय, तनुज अरोड़ा, पवन मितल, संजय अरोड़ा आदि रहे। खाई स्थित बालाजी सेवा सदन में सुरेंद्रचंद्र गौड़ और सीपूजी महाराज के घर सुबह से शिष्यों का आना शुरू हो गया। शिष्यों ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इस मौके पर डॉ. मनोज शर्मा, गंगाशरण मैदा वाले, अजय टालीवाल, संदीप लोहिया, सुनील बगड़िया, मनोज टालीवाल, मनीष अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी अपने गुरुजनों के पास जाकर आशीर्वाद लिया। डिब्बा गली स्थित आवास पर उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के आवास पर गुरु पर्व मनाया गया। इसके अलावा शहर के मुरसान गेट राधेश्याम रमन मुनि उदासीन महाराज का तिलक कर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने गुरुओं का अशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से शाम तक गुरु पूर्णिमा पर्व का उल्लास छाया रहा। शिष्यों ने गुरुओं से आशीर्वाद लेकर फोटो व्हाट्सएप व फेसबुक पर साझा किए। भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद के दौरान संतों ने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा अधिक बहुमत से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed