फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All the activities of the examination should be done under the supervision of CCTV cameras

हाथरस : सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो परीक्षा की सारी गतिविधियां

Fri, 01 Apr 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: All the activities of the examination should be done under the supervision of CCTV cameras
हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कस्बा व देहात के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डबल लॉक व सीसीटीवी कैमरों का मुआयना लिया। अधिकारियों ने परीक्षा संबंधित सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।
डीएम, एसपी ने कस्बे के सलेमपुर रोड स्थित मोहनलाल आदर्श इंटर कॉलेज, सादाबाद इंटर कॉलेज, आरबीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों में संचालित परीक्षा का भ्रमण कर जायजा लिया। सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार के अनुसार एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जिलाधिकारी ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा कक्ष से सीसीटीवी कैमरे के संचालन की स्थिति की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक का निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, तहसीलदार सादाबाद, प्रधानाचार्य, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed