फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All programs of BJP postponed due to Corona virus panic

हाथरस: कोरोना वायरस की दहशत में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: All programs of BJP postponed due to Corona virus panic
हाथरस: भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक लेते बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्व? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की बैठक बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि कोरोना वायरस को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अगले आदेश तक संगठन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मौजूद थे।
बैठक में रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि हर माह में एक बार जिला कार्यसमिति की बैठक होना अनिवार्य है। जो कार्यकर्ता लगातार दो बैठकों में उपस्थित नहीं रहेगा, उस पर आगामी सूचना के लिए शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा। आगामी कार्यक्रमों का केंद्र अब जिले के स्थान पर मंडल रहेगा। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे संगठन ऊंचाइयों पर पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के अगले निर्देश तक संगठन के सभी कार्यक्रम कोरोना वायरस के कारण स्थगित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, लहेटू ताऊ, सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रमोद सेंगर, हरीशंकर राना, संतोष पाथौर, रामवीर परमार, सुनील गौतम, पवन रावत, अनिल सिसौदिया, अविनाश तिवारी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, चौधरी राजेंद्र सिंह, भीकम सिंह लोधी, संतराज सिंह, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, श्वेता दिवाकर, मीरा माहेश्वरी, प्रीति चौधरी, दुर्गेश नंदिनी, डोली माहौर, संध्या आर्य, राजेश सिंह गुड्डू आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed