फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All Hindus united to make India a World Guru

हाथरस: भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी हिंदू हों एकजुट

Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All Hindus united to make India a World Guru
हाथरस: विश्व हिंदू परिषद द्वारा केएस इंटर कॉलेज कैमार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पदाध? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 20 अगस्त तक देश भर में स्थापना व अखंड भारत दिवस मनाया जा रहा है। इस शृंखला में गांव कैमार में कन्हीं सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह जादौन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल और प्रांत परियोजना प्रमुख वीरी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वीरी सिंह ने कहा कि विहिप की स्थापना 1964 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की गई। संगठन के आंदोलनों से ही रामसेतु को बचाया गया। अमरनाथ यात्रा को रोकने की साजिश के तहत श्राइन बोर्ड को भंग करने वालों को सबक सिखाते हुए श्राइन बोर्ड स्थापित कराया। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। प्रेमपाल सिंह एवं मुकेश सूर्यवंशी ने कहा कि पूर्व में हिंदू राजाओं में आपसी मतभेद के कारण हिंदू शक्ति क्षीण हुई। मुगल शासकों ने आक्रमण किए और लाखों हिंदुओं को मारा।
विज्ञापन

भारत के टुकड़े हुए और मुस्लिम राष्ट्र बने। अब हम सभी हिंदुओं को राष्ट्र भावना के साथ-साथ सभी मतभेद छोड़कर एक होना है और भारत को विश्व गुरु बनाना है। इस मौके पर मनोज वार्ष्णेय, रमेशचंद्र, प्रेमपाल सिंह, लक्ष्मी राज सिंह जादौन, महेंद्र पाल सिंह, लालाराम साहसी, राहुल सिंह तोमर, संजय गोला, रवि सिसौदिया, सोनू भारती, नवीन कुमार अग्निहोत्री, दीपक शर्मा, मनोज सोलंकी, अनुज अग्निहोत्री, सत्येंद्र सिसौदिया, रामवीर सिसौदिया, ओमवीर सिसौदिया, आकाश ठाकुर आदि रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र सिसौदिया जिला सह संयोजक बजरंग दल ने किया, जबकि संचालन जिला मंत्री कैलाश कूलवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed