फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aligarh got first place in cross country race in women's category

हाथरस : महिला वर्ग में क्रॉस कंटी दौड़ में अलीगढ़ को मिला पहला स्थान

Sat, 27 Nov 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Aligarh got first place in cross country race in women's category
पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विजयी खिलाड़ियों को शील्ड देते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित आगरा जोन की 59वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जोन के सात जनपदों की टीमों के कुल 76 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान शनिवार को पुरुष वर्ग की 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद हाथरस ने प्रथम और जनपद कासगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग की छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ के महिला वर्ग में जनपद अलीगढ़ की टीम प्रथम और जनपद हाथरस की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में जनपद हाथरस की टीम ने प्रथम और जनपद कासगंज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न जनपदों की टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायकों एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रशासनिक रिपोर्ट को पढ़ते हुए 59वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed