फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Agrasen entrance will be built at Agra Gate, fee will be charged for putting up hoardings

हाथरस : आगरा गेट पर बनेगा अग्रसेन प्रवेश द्वार, होर्डिंग्स लगाने पर लगेगा शुल्क

Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Agrasen entrance will be built at Agra Gate, fee will be charged for putting up hoardings
सादाबाद नगर पंचायत में होती बोर्ड की बैठक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चेयरमैैन रविकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में हुई। इसमें सभासदों की सहमति से कई प्रस्ताव पास किए गए। अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने बताया कि गांधी पार्क में स्थित काफी पुराने और जर्जर हो चुके पुस्तकालय भवन की नीलामी की जाएगी। आगरा गेट पर अग्रसेन प्रवेश द्वार बनेगा। वाल्मीकि वाटिका व अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय के निष्प्रायोजित सामान की भी नीलामी होगी। गांधी पार्क में स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित करने पर 500 रुपये का शुल्क लगेगा। आगरा गेट स्थित वाल्मीकि वाटिका और मोहल्ला पोखरवाला स्थित आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में जगह जगह होर्डिंग्स लगाने पर भी अब शुल्क वसूला जाएगा। आगामी कुछ माह में विज्ञापन शुल्क तय कर होर्डिंग्स लगाने वालों से शुल्क वसूल किया जाएगा। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में बोर्ड की सहमति से आगरा गेट पर अग्रसेन प्रवेश द्वार बनवाए जाने का भी प्रस्ताव पास हुआ है। अग्रवाल सभा द्वारा इसे स्वयं अपने खर्चे पर तैयार कराया जाएगा। बैठक में रूपमनोहर अग्रवाल, चांद खां, अंकित पाराशर, श्रीपाल बघेल, उर्मिला चौधरी, संजू चौधरी, शब्बाल बेग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed