फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras again in headlines due to rape incidents

Hathras News: दुष्कर्म की घटनाओं से फिर सुर्खियों में हाथरस

Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras again in headlines due to rape incidents
सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर फिर से हाथरस सुर्खियों में है। इस बार मुरसान में हुई घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार को कस्बे में लोगों ने बाजार बंद कर अपने गुस्से का इजहार किया था। चंदपा में भी मंगलवार को एक घटना सामने आई। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर हाथरस में यह हो क्या रहा है।
विज्ञापन

हाथरस के बारे में कहावत है कि जिन बातों पर दूसरी जगहों पर गोली चल जाती है, उन बातों को यहां बोली सुलझा देती है। हाथरस की गली मोहल्लों और नुक्कड़ों पर लोग एक दूसरे से हंसी ठिंठोली करते नजर आते हैं। आज इस नगरी को दुष्कर्म की घटनाएं बदनाम कर रही है। दो साल पहले चंदपा क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला देशभर की सुर्खी बना था। इस मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, तीन को आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। हालांकि कोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई थी। गत वर्ष 10 अक्टूबर 2022 को थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने कोचिंग जाते समय छात्रा को अपहरण किया था। इसके बाद कालेज कैंपस में वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल किया था। सितंबर 2020 में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ठग वर्षीय बच्ची के साथ अलीगढ़ के इगलास में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब मुरसान में एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चंदपा में गत पांच जून को एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो बनाई। महिला को ब्लैकमेल किया जाने लगा तो वह पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अश्लील वेबसाइट्स बढ़ा रही यौन हिंसा की प्रवृत्ति
दुष्कर्म जैसी घटनाओं के पीछे पुरूषों के विचार व व्यवहार की बहुत बड़ी भूमिका होती है। मनुष्य का आसपास का माहौल उसके व्यवहार को काफी हद तक प्रभावित करता है। युवा अवस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी इस तरह की घटनाओं के पीछे जिम्मेदार होते हैं। अश्लील सहित्य और अश्लील वेबसाइट्स से लोगों में यौन हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ती है। अश्लील सहित्य देखकर लोग दिमाग में कल्पना करने लगते हैं। जब उन्हें मौका मिलता है तो वह कल्पना को मूर्त रूप दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ0 ललित प्रताप सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ, बागला जिला अस्पताल हाथरस।
सामाजिक परिवेश में सद्भावना होनी चाहिए। आजकल लोगों में सामिजिकता कम होती जा रही है। लोग एक दूसरे के साथ बैठते तक नहीं हैं। उनकी भावनाएं मन में ही दबी रहती हैं।वह उफान मानकर बाहर आती हैं तो इस तरह की घटनाएं होती हैं। इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
- राजीव वार्ष्णेय, सामाजिक कार्याकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed