फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After waiting for four months, today 58 teachers will be deployed in schools

हाथरस : चार महीने के इंतजार के बाद आज 58 शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती

Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After waiting for four months, today 58 teachers will be deployed in schools
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों पर तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों को आज स्कूलों का आवंटन होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 58 अभ्यर्थियों को स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी को सुबह 10 बजे बीएसए दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर तीसरे चरण में प्रदेश में चयनित 6,696 अभ्यर्थियों में से अपने जिले में 58 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनको पिछले करीब चार महीने से स्कूल आवंटन का इंतजार था। आज उनका इंतजार समाप्त हो जाएगा। नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सुबह 10 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय आवंटन के विकल्प के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, अन्यथा संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दर्शाकर विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। विद्यालय आवंटन के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed