{"_id":"63470d92d0a63c29745f115d","slug":"hathras-after-the-rain-now-the-fog-started-covering-the-highway-sadabad-news-ali302506887","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश के बाद अब राजमार्ग पर छाने लगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश के बाद अब राजमार्ग पर छाने लगा कोहरा
विज्ञापन
हाथरस : कोहरे के बीच धीमी रफ्तार में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बारिश के बाद अब सुबह आसमान में कोहरा छाने लगा है। बुधवार की सुबह धूप निकलने तक हाईवे पर कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में बचाव की काफी जरूरत है। वरना स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कई दिन रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार सुबह अचानक कोहरे की घनी चादर देख लोग चौंक गए। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। घना कोहरा होने के चलते राजमार्ग पर तड़के दृश्यता लगभग शून्य थी। इसलिए वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे।
धूप निकलने के बाद कोहरा साफ हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। चिकित्सकों की मानें तो बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। इसलिए चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवाद