फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After Rakshabandhan, the stalled construction of Karbala road will start

हाथरस : रक्षाबंधन के बाद शुरू होगा करबला रोड का रुका हुआ निर्माण

Tue, 09 Aug 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After Rakshabandhan, the stalled construction of Karbala road will start
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मुरसान गेट से गांवो को जोड़ने वाले कर्बला रोड को लोनिवि द्वारा बनवाया जा रहा है। इस मार्ग पर ठेकेदार द्वारा नाली न बनाकर सड़क को बनाया जा रहा था। पानी निकासी न होने के कारण मार्ग पर कई-कई फुट गंदा पानी भर गया। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं।
अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी वहां गए थे। सोमवार को लोनिवि के एक्सईएन राजेश निगम अपनी टीम के इस मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने ने काफी देर तक इसे लेकर पड़ताल की। उसके बाद उन्होंने पहले नाली बनाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। रक्षाबंधन के बाद यह निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लोनिवि द्वारा लाखों रुपये की लागत से करबला से कोटा जाने वाले रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस टेंडर होने के बाद मार्ग पर गिट्टी आदि डालकर काम की शुरुआत हो गई। पानी निकासी न होने के कारण मार्ग जलमग्न हो गया। इस मार्ग पर 24 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन है। साथ ही मार्ग बाईपास से भी जुड़ता है। एक डिग्री कॉलेज के अलावा एक इंटर कॉलेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव होने के कारण राहगीरों व विद्यार्थियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इसे लेकर खबर प्रकाशित की थी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी वहां गए थे और इस सिलसिले में लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता की थी। सोमवार को लोनिवि के एक्सईएन राजेश कुमार निगम कर्बला रोड पहुंचे। उनके साथ अन्य अधिकारी भी थे। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि पहले नाली का निर्माण किया जाए। रक्षाबंधन के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed