फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After listening to two youth, the woman died after consuming poison

हाथरस: दो युवकों से कहासुनी के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

Sat, 14 Mar 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After listening to two youth, the woman died after consuming poison
हाथरस: गांव एवरनपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी महि? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर में शनिवार को एक महिला की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पहले तो इस महिला के घर में दो युवक घुस आए। इन युवकों से कहासुनी के बाद इस महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में यही युवक उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। एक आरोपी का चेहरा अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर निवासी संजय कुमार नगर पालिका मेें सफाई गैंग में संविदा कर्मी है। उसकी शादी छह साल पहले शीतल ( 26 वर्ष) के साथ हुई थी। शीतल के दो बच्चे हैं। शनिवार को जब उसका पति बाहर था तो दो युवक उसके घर में आ गए। बताते हैं कि इन युवकों से शीतल परिचित थी। आते ही इन युवकों की उससे कहासुनी हुई और उसके बाद शीतल ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यहीं दोनों युवक शहर के मथुरा रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। वहां यह दोनों युवक उसे छोड़ गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन भी मौके पर आ गए और उसके शव को वापस गांव ले आए। बाद में इसकी सूचना इन लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। इस सिलसिले में मृतक के पति संजय कुमार ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इस महिला ने आत्महत्या की है। आखिर आत्महत्या का कारण क्या रहा। पुलिस इसे लेकर पूछताछ कर रही है। जिन लोगों से इस महिला का विवाद हुआ था। उनको भी तलाश कराया जा रहा है।

गांव एवरनपुर में मृत महिला का फाइल फोटो।

गांव एवरनपुर में मृत महिला का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed