{"_id":"61671f7d1f747e133b18b4e3","slug":"hathras-after-husband-s-death-thrashing-threatens-to-throw-him-out-of-the-house-shaphu-news-ali275665513","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति के मौत के बाद मारपीट, घर से निकालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति के मौत के बाद मारपीट, घर से निकालने की धमकी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव लोधई निवासी लता देवी पत्नी बलराम ने कोतवाली में तहरीर देकर परिजनों पर उसके साथ मारपीट करने और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर में कहा गया है कि उसके पति की 21 मई को सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद अब उसे उसके चचिया सुसर, जेठ-जेठानी, देवर और देवरानी, सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे घर से निकालने की धमकी भी देते हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। वह उनको भी मारने की धमकी देते रहते हैं। वह अपने पति के दुर्घटना के मामले की पैरवी करना चाहती हैं, लेकिन वह उसे न्यायालय में भी नहीं जाने देते। संवाद