फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocate to meet SP today on fatal attack on lawyer

हाथरस: वकील पर जानलेवा हमले को लेकर आज एसपी से मिलेंगे अधिवक्ता

Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocate to meet SP today on fatal attack on lawyer
वकील पर हमले के विरोध में आज एसपी से मिलेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

घटना को लेकर वकीलों ने जताया आक्रोश, सुरक्षा की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चंदपा क्षेत्र में एक वकील पर हुए जानलेवा हमले को लेकर इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन की बैठक हुई। इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए तय किया गया कि इस मामले में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलेगा।
सोमवार को सादाबाद से जब अधिवक्ता दीपक दीक्षित हाथरस आ रहे थे तो चंदपा क्षेत्र में नगला भुस के निकट हमलावरों ने उन पर फायर किया था, जोकि मिस हो गया था। इस मामले की रिपोर्ट थाना चंदपा में दर्ज कराई गई थी। इस मामले को लेकर वकीलों की बैठक हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह घटना कोई मामूली नहीं है। इससे पहले कि सुरक्षा की स्थिति और बिगड़े इसको गंभीरता से लेना होगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता आरसी वर्मा, सुरेश चौहान, स्वराज खान, देवेश दीक्षित, शिवाकांत शर्मा, संजय दीक्षित, पंकज पाठक, राहुल बाबू, यतीश शर्मा, राधेलाल पचौरी, रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed