{"_id":"61d9dd729d5dd8375957e584","slug":"hathras-advisory-issued-to-open-private-hospitals-hathras-news-ali2826579150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निजी अस्पतालों को खोलने के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निजी अस्पतालों को खोलने के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिले में संचालित सभी चिकित्सालयों में कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों को कोविड के नियमों के अनुसार ही खोने जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी निजी चिकित्सालयों और क्लीनिकों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। यहां आने वाले सभी मरीजों व उनके तीमारदारों की थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जाए।
कोविड हेल्प डेस्क पर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना संदिग्ध पाए गए व्यक्ति की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। प्रत्येक चिकित्सालय में ट्राइज एरिया स्थापित किया जाएं और संदिग्ध मरीज की एंटीजन और आरटीपीसीआर से जांच कराने के पश्चात ही मरीज को भर्ती और उसका ऑपरेशन किया जाए। कोविड नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। प्रत्येक चिकित्सालय में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी अस्पताल में प्रशासन व विभाग की अनुमति के बिना कोविड मरीज को भर्ती न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
पॉजिटिव मरीज मिलने पर इनसे करें संपर्क
डॉ. मुकेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, हाथरस मोबाइल नंबर- 9457950503
डॉ. राजीव गुप्ता, नोडल अधिकारी कोविड-19, हाथरस मोबाइल नंबर- 8630385899
डॉ. पवन कुमार, एपिडेमोलॉजिस्ट, हाथरस मोबाइल नंबर- 9808866682