{"_id":"5ec03d348ebc3e907713d0e2","slug":"hathras-admitted-to-son-and-brother-of-a-doctor-at-quaranton-center-hathras-news-ali233842212","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एक चिकित्सक के बेटे व भाई को कराया क्वांरीटन सेंटर में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एक चिकित्सक के बेटे व भाई को कराया क्वांरीटन सेंटर में दाखिल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक चिकित्सक के बेटे व भाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासन की सूचना पर सासनी कस्बे के सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया है। परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसे लेकर पूरे कस्बे में चर्चाएं रही।
कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक चिकित्सक की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली भेज दिया गया। वहां वहां से प्रशासन के पास कुछ सूचना आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उक्त चिकित्सक के बेटे व भाई को वहां से सासनी बने सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में ले गई।
इस चिकित्सक के यहां मौजूद उसके एक कर्मचारी से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूछताछ की। सासनी सीएसची के प्रभारी डॉ.प्रदीप रावत ने बताया कि सादाबाद के दो लोगों को इस सेंटर में दाखिल कराया गया है। वहीं इस परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इस सिलसिले एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार का कहना है कि इन लोगों के जांच हेतु सेंपल भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कारवाई की जाएगी।