फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration and municipality jointly seize banned plastic seized

हाथरस: प्रशासन व नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई कर जब्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक

Sun, 22 Dec 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration and municipality jointly seize banned plastic seized
हाथरस: एक गोदाम से छापामारी के दौरान बरामद प्रतिबंधित प्लास्टिक को देखते एसडीएम व ईओ। - फोटो : HATHRAS
60 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, जुर्माना ठोंका
विज्ञापन

प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई से मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एसडीएम सदर के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका की टीम ने आगरा रोड कोतवाली सदर के सामने एक गोदाम पर छापा मारकर काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर लिया। फर्म स्वामी से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में खलबली मची रही।
जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाकर व्यापारियों को जागरूक किया जाता है। साथ ही अभियान के माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाता है। शनिवार को जिला प्रशासन को सूचना मिली कि आगरा रोड पर कोतवाली सदर के सामने एक गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा रखा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने ईओ डॉ. विवेकानंद के साथ पालिका प्रशासन की टीम को लेकर छापामार कार्रवाई की। इसदौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के बने गिलास, प्लेटें और अन्य सामान बरामद हुए। नगर पालिका टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने माल को जब्त कर लिया और फर्म स्वामी से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई से व्यापारियों में भी खलबली मची रही। एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि जगदंबा ट्रेडर्स के यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा बरामद हुआ है। करीब 60 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई है। जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed