फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action will be taken against 913 beneficiaries of PM Awas Urban

हाथरस : पीएम आवास (शहरी) के 913 लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action will be taken against 913 beneficiaries of PM Awas Urban
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 913 लाभार्थी शासन से आवास के निर्माण के लिए धनराशि मिलने के बावजूद आवास निर्माण के कार्य को पूर्ण नहीं कर रहे हैं। अब इन लाभार्थियों को आवास निर्माण पूर्ण करने का आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए शासन की ओर से अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। यह अनुदान राशि शासन की ओर से किस्त बार दी जाती है। हैरानी की बात यह है कि जिले के 913 लाभार्थियों ने धनराशि मिलने के सापेक्ष अभी तक कार्य पूर्ण नहीं कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट और परियोजना अधिकारी डूडा वेद सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर पालिका परिषद हाथरस व सिकंदराराऊ, नगर पंचायत मुरसान, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, सादाबाद, सहपऊ एवं हसायन में जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि मिल चुकी है, वह फाउंडेशन लेवल का कार्य पूर्ण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वह निर्माण कार्य को योजना की पट्टिका लगाकर पूर्ण कर लें। ऐसे लाभार्थी जिनको धनराशि प्राप्त हो गई है और निर्माण कार्य नहीं करा रहे है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed